Published On : Fri, Sep 26th, 2014

जांब/लोहारा : अब तो पान की टपरी में भी बिकने लगी शराब

Advertisement


जांब/लोहारा (भंडारा)। 
मोहाड़ी तालुका में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से खुलेआम शराब लाई जा रही है, मगर पुलिस आंख मूंदे बैठी है. शराब की अवैध आवक को रोकने अथवा मध्यप्रदेश से शराब लाकर यहां अवैध रूप से बेचने वालों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही.

मोहाड़ी तालुका का पुलिस स्टेशन आंधलगांव में है. इस थाने के तहत आने वाले अनेक गांवों में पान की टपरी और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महुआ की दारू खुलेआम बेची जा रही है. आरोप तो यह भी लगाया जाता है कि मध्यप्रदेश से शराब लाने वालों ने पुलिस से सेटिंग कर रखी है, इसीलिए न तो उन्हें पुलिस का कोई डर है और न ही पुलिस कोई कार्रवाई करती है. वरिष्ठ अधिकारियों से इस तरफ ध्यान देने की मांग नागरिकों ने की है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.