Published On : Fri, Sep 26th, 2014

लाखनी : प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहें

Advertisement


एनसीसी कैडेट्स ने जनता से की अपील, किया जनजागरण

Avoid Plastic
लाखनी (भंडारा)। 
समर्थ महाविद्यालय लाखनी के एनसीसी विभाग की ओर से हाल ही में लेफ्टिनेंट बालकृष्ण रामटेके के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों द्वारा प्लास्टिक निर्मूलन जनजागरण अभियान चलाया गया.

स्थानीय साप्ताहिक बाजार के दिन कैडेट्स ने प्लास्टिक निर्मूलन के संबंध में विभिन्न फलक और पैम्पलेट का वितरण कर सामान्य लोगों से प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने का आवाहन किया. उन्हें बताया गया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है. नागरिकों से कागज और कपड़े की थैलियों का इस्तेमाल करने के लिए भी जनजागृति की गई. साप्ताहिक बाजार के विक्रेताओं से प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई. लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक के अति-उपयोग से जहां मानव को कैंसर का खतरा बढ़ रहा है, वहीं जलचर प्राणियों का जीवन भी खतरे में आ रहा है. इतना ही नहीं, प्लास्टिक को ठिकाने लगाने में भी पर्यावरण को ही नुकसान पहुंचता है.

इस प्लास्टिक निर्मूलन अभियान के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय पोहरकर के मार्गदर्शन में उपप्राचार्य डॉ. राम आर्वीकर, डॉ. उर्हेकर, डॉ. कापसे, प्रा. गिरीपुंजे और एनसीसी कैडेट्स ने विशेष प्रयास किए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.