Published On : Tue, Oct 10th, 2017

दिल्ली की तरह महाराष्ट्र में होगी बिन पटाखों की दिवाली

Advertisement
Crackers

File Pic


मुंबई/नागपुर
: दिल्ली-एनसीआर में पटाखों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए फैसले का असर महाराष्ट्र में भी दिखाई दे सकता है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार खुद दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री पर अहम फैसला लेने की तैयारी में दिखाई दे रही है। राज्य के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम पटाख़े की बिक्री को रोकने के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे है।

इस संबंध में मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री ने चर्चा भी की है। इससे पहले उच्च न्यायालय निवासी इलाको में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश राज्य सरकार को दे चुका है। खुद पर्यावरण मंत्री ने प्राकृतिक रूप से दिवाली मानाने का सुझाव बच्चो को दे चुके है। पटाखों पर बंधी को लेकर शुरू चर्चा के बीच अगर सच में सरकार कोई कठोर निर्णय लेती है तो इसका सीधा असर पटाखों की प्रेमी जनता के दिवाली उत्सव पर पड़ेगा। इतना ही नहीं पटाखों के व्यापार से जुड़े लोगो को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

वैसे पटाखों को फोड़ने के लिए बंदी लाये जाने के सरकार के रुख पर नाराजगी जताते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहाँ की क्या अब व्हाट्सअप पर पटाख़े फोड़कर दिवाली मनाई जाये।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.