Published On : Tue, Oct 10th, 2017

जहरीली कीटनाशक औषधि को बेचने वाली कंपनियों पर दोषपूर्ण मृत्यु अपराध का मामला होगा दर्ज – मुख्यमंत्री

Advertisement

600599-fadnavis9
मुंबई/नागपुर:जहरीले कीटनाशकों के फसलों पर किये गए छिड़काव की वजह से हुई मौतों पर दोषपूर्ण अपराध दर्ज किया जायेगा। मंगलवार को मुंबई में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहाँ इस मामले के जिम्मेदार लोगो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही जिन कंपनियों ने गलत कीटनाशक बनाये है उन पर भी मामला दर्ज किया जायेगा।

कीटनाशक के छिड़काव की वजह से हुई मौतों के मामले में उन्होंने एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) द्वारा जाँच किये जाने की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने दी। इस मामले पर राज्य के अपर मुख्य सचिव सुधीर श्रीवास्तव ने प्राथमिक रिपोर्ट सरकार को सौपी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक कीटनाशक बिक्री की इजाजत देने वाले कृषि विभाग के अधिकारिओ की भी जाँच की जा रही है दो पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक किसानो और कृषि अधिकारियो के लिए खास नियमावली बनाई जाएगी। साथ ही फवारणी के दौरान कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए किसानो को सरकार द्वारा मास्क उपलब्ध कराया जायेगा। जहरीले कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव की वजह से यवतमाल और नागपुर में 35 लोगो की मौत हो चुकी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.