Published On : Mon, Apr 21st, 2014

सिंदेवाही: कुएं में गिरे तेंदुए की जान गई

Advertisement


सिंदेवाही.

नवरगांव उप वन क्षेत्र के आसेसुर गांव में कुएं में गिरे तेंदुए की बाहर निकालते समय मृत्यु हो गई. वन विभाग द्वारा लगाए गए बेहोशी के इंजेक्श्न से ही उसकी मौत होने का आरोप ग्रामवासियों द्वारा लगाया जा रहा है. सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के आलेसुर गांव के कुएं में कल सुबह करीब चार से पांच वर्ष का तेंदुआ गिर गया. सुबह जब कुएं पर पानी भरने के लिए एक महिला पहुंची तो उसे वह दिखा. इसके बाद तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.

घटना की जानकारी वन विभाग को मिलते ही तीन वन रक्षक मौके पर पहुंचे और चारपाई की सहायता से तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए. पूरे दो घंटे के बाद सिंदेवाही का रेस्क्यू दस्ता पहुंचा और चारपाई का आधार लेकर कुएं में बैठे तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन दिया तथा उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. लेकिन चारपाई का आधार लेकर बैठा तेंदुआ बेहोश होने के बाद कुएं में गिर गया. जिसे पूरे आधे घंटे के बाद बाहर निकालने में वन कर्मचारियों को सफलता मिली. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी.

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जब उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया तो उसे पानी में गिरने से बचाने के लिए आधार दिया जाना चाहिए था. लेकिन अधिकारियों ने ऐसा कुछ नहीं किया. जिससे बेहोश होने के बाद वह पानी में डूब गया और करीब आधा घंटा पानी में ही रहने से उसकी मौत हो गई. कुएं से बाहर निकालने के बाद तेंदुए को पिंजरे में डालकर वन विभाग द्वारा उसे सिंदेवाही लाया गया. इस संदर्भ में ब्रह्मपुरी के उपवन संरक्षक से जब पूछा गया तो उन्होंने तेंदुए की मौत कुएं में डूबने से होने की बात बताई.

Pic-5

Advertisement
Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges