Published On : Mon, Apr 21st, 2014

गोंदिया: फांसी लगा कर किसान ने आत्महत्या कर ली

Advertisement


गोंदिया.

गत 20 अप्रैल के तड़के अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम झरपड़ा के एक किसान बालक धर्मा खोब्रागड़े (52)ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
अनुमान है कि उसने यह कदम रात्रि में उठाया है. इस संदर्भ में पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर और शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्‍चात शव परिजनों को सौंप दिया है.
जानकारी मिली कि किसान के पास 2 एकड़ खेती थी. इसी खेती पर उसका पूरा परिवार अपना गुजर बसर कर रहा था.किसान पर 1.5 लाख रु. सरकारी कर्ज था. जबकि ट्रैक्टर खरीदी के लिए 2.5 लाख रु. का कर्ज ले रखा था. वहकुल 4 लाख रु. के कर्ज में वह डूबा हुआ था. उसका इरादा फसल होने के बाद धीरे-धीरे कर्ज चुकाने का था. लेकिन सतत अकाल पड़ने क् कारण कर्ज न चुका पाने की वजह से वह परेशान रहा करता था. संभवत: इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

pic-7

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.