
गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील अंतर्गत बीबीटोला गांव में एक मादा तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की पहचान राजभुवन भैयालाल अंबुले के रूप में हुई है। उनके चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए गोंदिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के दौरान खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इसी बीच आसपास मौजूद आवारा कुत्तों का झुंड तेंदुए पर भौंकते हुए उसकी ओर दौड़ पड़ा। कुत्तों के दबाव के कारण मादा तेंदुआ पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई और कई घंटों तक वहीं बैठी रही।
पेड़ पर तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा लोगों से तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसे परेशान न करने की अपील की।
शावकों की सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है मामला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव के लोगों को मादा तेंदुए के दो शावक मिले थे, जिन्हें पहले बिल्ली के बच्चे समझ लिया गया था। बाद में वन विभाग ने दोनों शावकों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों का मानना है कि हमला संभवतः अपने शावकों की सुरक्षा के कारण मादा तेंदुए की रक्षात्मक प्रतिक्रिया भी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में वन विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
तीन गांवों में अलर्ट
वन विभाग के अनुसार, बीबीटोला, नहरटोला और सोनेगांव क्षेत्र में मादा तेंदुआ अपने दोनों शावकों के साथ देखी गई है। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को रात में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
रवि आर्य
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...
बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news
महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...
बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ
राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...




