Published On : Wed, Dec 26th, 2018

नागपुर में अभियोजक ने अदालत कक्ष के बाहर न्यायाधीश को थप्पड़ मारा

नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर के अदालत परिसर में बुधवार को एक सहायक अभियोजक ने एक सत्र न्यायाधीश को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला सत्र अदालत की सातवीं मंजिल पर एक लिफ्ट के बाहर दोपहर में हुई।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी सुनील बोंडे ने न्यायाधीश की शिकायत का हवाला देते हुए पत्रकारों को बताया कि वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के. आर. देशपांडे ने आरोप लगाया है कि सहायक लोक अभियोजक डी एम पराते ने अदालत कक्ष के बाहर उन्हें थप्पड़ मारा।

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने बताया कि आरोपी संभवत: एक मामले में न्यायाधीश द्वारा दिए गए फैसले से नाराज था। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जब जिला के सरकारी अधिवक्ता नितिन तेलगोटे से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की निंदा की।

तेलगोटे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आरोपी को यह नहीं करना चाहिए था। अगर उनकी कोई शिकायत थी तो उन्हें उसे उचित तरीके से उठाना चाहिए था। समाज वकीलों से ऐसी उम्मीद नहीं करता।’’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement