Published On : Mon, Aug 9th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मज़दूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर. हुडकेश्वर पुलिस थाने के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम गणेश रमेश ठाकरे (43) है। वह हुडकेश्वर, पिपला फाटा का निवासी है। गणेश पेशे से एक मज़दूर था।

उसे शराब की भी बुरी आदत लग चुकी थी। इसके चलते पिछले 10 साल से उसकी पत्नी भी उससे अलग रह रही थी। अपनी दो बेटियों के साथ गणेश रहता था। लॉकडाउन के चलते वह बेरोज़गार हो चुका था।

Gold Rate
27 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,43,900 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके चलते उस पर और उसके परिवार पर भुखमरी की नौबत आ गई थी। इन हालातों से परेशान गणेश ने शनिवार को अपने घर के छत पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement