Published On : Mon, Nov 21st, 2016

क्लाउड 7 बार में एमएलए कृष्णा खोपड़े के बेटों ने किया फसाद, दोस्त की हत्या

Advertisement
Deceased Shubham Mahakalkar

Deceased Shubham Mahakalkar


नागपुर:
शंकरनगर चौक के पास क्लाउड-7 बार में बिल में डिस्काऊंट देने की मांग को लेकर हुए ममूली विवाद और झड़प में महल निवासी 21 वर्षिय युवक शुभम महाकालकर की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से जुड़े विवाद में भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े के दो बेटों अभिजीत और रोहित खोपड़े का भी नाम सामने आ रहा है। मृतक शुभम, खोपड़े बुंधओं का मित्र बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अंबाझरी पुलिस थाने में इस मामले को लेकर दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में खोपड़े बंधुओं व साथियों के खिलाफ व दूसरा मामला बार मालिक महल निवासी 21 वर्षिय सावन उर्फ सन्नी प्रमोद बांब्रोटवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।

सूत्रों के अनुसार रविवार की रात अभिजीत खोपड़े और रोहित खोपड़े अपने 8-10 दोस्तों के साथ के साथ शंकर नगर चौक स्थित क्लाऊड-7 बार में पार्टी मनाने पहुंचे। यहां उन्होंने खाना खाया और शराब पी। इसके बाद लंबा चौड़ा बिल आने के बाद डिस्काउंट की मांग की गई। लेकिन बार संचालक सन्नी द्वारा डिस्काउंट देने से इंकार किए जाने पर विवाद बढ़ गया और हाथापाई तक बात पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सन्नी के सिर पर खोपड़े बंधुओं ने शराब की बोतल फोड़ दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद खोपड़े बंधुओं के मित्रों में शामिल अरुण खंडारे ने भी सन्नी की जमकर पिटाई की। घटना के बाद खोड़े बंधुओं व मित्रों ने बार में जमकर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद बार से से फरार हो गए।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बीच बार मालिक सन्नी अंबाझरी थाने में पहुंच कर खोपड़े बंधुओं, अक्षय व साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अंबाझरी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक निकम ने शिकात के आधार पर उनके खिलाफ धारा 307, 143, 145, 147, 149, 427 के तहत एफआईआर दर्ज किया।

MLA Krishna Khopde's son Rohit Khopde

MLA Krishna Khopde’s son Rohit Khopde

इसके बाद बार मालिक सन्नी ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया, जिन्होंने खोपड़े बंधुओं का पीछा किया। बार से थोड़ी दूरी के अंतर पर ही लक्ष्मीभुवन चौक के पास इन्होंने खोपड़े बंधुओं व साथियों को पकड़ लिया। यहां इन दोनों गुटो में भी झड़प हो गई। इसमें सन्नी के दोस्तों ने खोपड़े बंधुओं पर रॉड, हॉकी स्टिक और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस मारपीट में शुभम महाकालकर के गंभीर रुप से घायल होने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही गई। इस मामले में रोहित व अभिजीत भी घायल बताए जा रहे हैं।

इस मामले में बाद में बार मालिक सन्नी व साथियों के खिलाफ जवाबी हमले और हत्या के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया। यहां भी एपीआई नेताम ने सन्नी व साथियों के खिलाफ धारा 302, 307, 427 के तहत मामला दर्ज किया। इस घटना में घायल पास के ही सेनगुप्ता अस्पताल में भर्ती हैं जबकि खोपड़े बंधुओं के समूह में घायल आरोपी खोब्रागड़े का ईलाज सीए रोड स्थित रहाटे अस्पताल में चल रहा है।

इस हत्या प्रकरण में खोपड़े बंधुओं के शामिल रहने से चर्चा का विषय बना रहा। जबकि जनता के बीच घटना से जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रहीं।

7-cloud-baar-murder-2
7-cloud-baar-murder-1

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews

रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews

कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges