Published On : Sat, Sep 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

आज मनपा केंद्रों में कोविशील्ड का टीका उपलब्ध ​

Advertisement

नागपुर: आज 18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के सभी नागरिकों का कोविशील्ड का टीकाकरण नागपुर महानगरपालिका के साथ-साथ सरकारी केंद्रों पर होगा। टीकाकरण का समय सुबह 10 से लेकर शाम के 5 बजे तक होगा।

टीकाकरण के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पद्धतियों से पंजीकरण किया जा सकता है। इसी तरह ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्रों पर भी 18 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविशील्ड के जरिए टीकाकरण किया जाएगा, यह जानकारी चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय चिलकर ने दी।

18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज मेडिकल कॉलेज, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, कामठी रोड व स्व.प्रभाकर दटके मनपा महाल रोग निदान केंद्र, एम्स, आयसोलेशन अस्पताल, इमामबाडा, इंदिरा गांधी अस्पताल, गांधीनगर, मनपा स्त्री अस्पताल, पांचपावली और प्रगति हॉल, दिघोरी में उपलब्ध है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.