Published On : Sat, Sep 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

भाजयुमो ने मनाया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

Advertisement

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जयंती के अवसर पर और देश की स्वतंत्रता का 75वा वर्षगांठ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए जिन क्रांतिकारियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया उनके योगदानों का स्मरण किया गया। आजादी के बाद एक लोकतंत्र के रूप में 75 साल की इस यात्रा में हमने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत किया है। आज हम एक मजबूत, सक्षम और संप्रभु राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।.

यही कारण है कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाते समय देश के लोगों में उत्साह और आत्मविश्वास की भावना आसानी से देखी जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सामूहिक जनभागीदारी से एक नए और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं। इसी के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार को अजनी चौक स्थित फौजी टैंक के सामने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद, आजादी के पहले और 75 साल बाद की हमारी लोकतंत्र की यात्रा और देशवासियों की उपलब्धियों को नुक्कड़ नाटक के ज़रिए नागरिकों के सामने दर्शाया गया।

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का मार्गदर्शन भाजपा शहर अध्यक्ष विधायक प्रविण दटके, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री शिवानी दाणी वखरे, भाजयुमो शहर अध्यक्ष पारेंद्र (विक्की) पटले ने किया। कार्यक्रम का संयोजन युवती प्रमुख व ‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की संयोजिका डिंपी बजाज ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा शहर महामंत्री, नागपुर सुधर प्रन्यास के टस्ट्री और वरिष्ठ नगरसेवक संजय बंगाले, भाजपा शहर संघटन महामंत्री सुनिल मित्रा, नगरसेविका लक्ष्मी यादव, महामंत्री सचिन करारे, संपर्क मंत्री मनिष मेश्राम, प्रदेश सदस्य देवदत्त देहनकर, मंडल अध्यक्ष शेखर कुर्यवंशी, पंकज सोनकर, सनी राऊत, बादल राऊत,शौनक जाहागिरदार, वैभव चौधरी, इशान जैन, संकेत कुकडे, प्रसाद मुजुमदार, अमेय विश्वरूप, विजय देठमुठे, पियुष बोईनवार, उपाध्यक्ष भाजयुमो नागपुर शहर एजाज शेख,पूर्व नागपुर संपर्क प्रमुख गोविंदा काटेकर सह-संपर्कप्रमुख हर्षल मलमकर,उपाध्यक्ष राहुल भागत आसावरी काले, निधी तेलगोटे, सिमरन नांदुरकर, शरयु निमजे, राखी मानवटकर, मयुरी ठोंबरे, शितल बिरा, हर्षल तिजारे, निरज दोंटुलवार, घनशाम्याम ढाले,आनंद गुप्ता, करण यादव, राकेश भोयर, पुष्कर पोरशेट्टीवार, सागर घाटोले, विक्की पांडे, अर्पित मलघाटे, श्रेयष रंगारी, यश शर्मा,आशुतोष भगत, वेदांत जोशी, सानिया कोचर, पल्लवी गिरोले, मयूरी ठोंबरे, स्वाति वाघ, स्नेहल खोसे, श्रुति कोकाटे, शीतल बिरह, रिता गजभिये, तानशु राउत, रूपल अबादे, रूचिका रगारी, अंजली चौहान, कशिश गेडाम, वशिका चौहान, रूशिता अंबादे, पूजा चौधरी, वैष्णवी खोतपाल, कल्याणी कुबङे, चेतना मंचलवार, प्रिया छाडी, लिना हेडाऊ आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.