Published On : Mon, Aug 24th, 2020

कोविड-19 : अब फ़ोन पर मिलेगी शहर के निजी हॉस्पिटल में उपलब्ध बेड की जानकारी

Advertisement

नागपुर– नागपुर शहर में कोविड़- 19 के मामले बढ़ते ही जा रहे है. जिसके कारण सभी सरकारी हॉस्पिटलों में और निजी हॉस्पिटलों में भी अफरातफरी का माहौल है. इन सबके बीच पहले पॉजिटिव मरीजों के लिए निजी हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध है या नहीं है, यह जानने में काफी परेशानी होती थी.

लेकिन अब नागपुर के मरीजों को और उनके परिजनों को केवल एक फ़ोन लगाने पर ही यह जानकारी मिल जाएगी की उनके परिसर के कौन से हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध है. मनपा के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने रविवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से इस व्यवस्था की जानकारी दी है. शहर के नागरिक 07122567021 नंबर पर फ़ोन लगाकर हॉस्पिटलों में बेड की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकते है. शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए इस व्यवस्था को शुरू किया गया है. जो नागरिकों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.

इससे पहले कोविड़-19 पॉजिटिव मरीज और उनके परिजनों को शहर के किस निजी हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध है, यह जानने के लिए काफी परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब मरीज के साथ साथ उनके परिजन भी एक फ़ोन करके जानकारी हासिल कर सकते है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.