Published On : Fri, Apr 23rd, 2021

कोविड – १९ अस्पताल नहीं कर सकते कैशलेस सुविधा देने से इंकार – अग्रवाल

Advertisement

IRDAI ने जारी किया सर्कुलर

भ्रष्टाचार विरोधी जनमन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया की दिनांक २२/०४/२०२१ को IRDAI ने सर्कुलर जारी कर सभी इंश्योरेंस कंपनियों
को ताकीद दी है की जो अस्पताल पैनल हॉस्पिटल है वो इंश्योरेंस धारक को कैशलेस सुविधा देने से इंकार नहीं कर सकते श्री अग्रवाल ने इस बाबत सर्व
प्रथम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व IRDAI को पत्र लिखकर ये मुद्दा उठाया था और कहा था की मुश्किल घडी में इंश्योरेंस धारको को पूरा
पैसा भरने के लिए मजबूर किया जा रहा है यहपॉलिसी नियमो का उल्लंघन है और ऐसे हॉस्पिटलों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें पैनल लिस्ट से हटा देना चाहिए।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा की IRDAI ने सर्कुलर जारी कर सभी इंश्योरेंस कंपनियों को निर्देश जारी किये है की वे पॉलिसी धारक व कंपनी के बिच जिस दिन करार हुआ है उस दिन की शर्तो के अनुसार क्लेम सेटल करे। यही नहीं क्लेम में की गयी कटौती की जानकारी भी लिखित व स्पष्ट रूप से
पॉलिसी धारक को बताये इसके बावजूद कोई भी इंश्योरेंस कंपनी इन सर्कुलर का पालन नहीं कर रही है।

कोविड काल में पहले से ही लोग परेशानी का सामना कर रहे है।परन्तु लोगो को कंपनियों द्वारा पूरा क्लेम नहीं दिया जा रहा है IRDAI सर्कुलर को भी
लागू करने के लिए तरह तरह के बहाने बनाये जा रहे है।पॉलिसी धारक दरदर भटकने को मजबूर है ना हॉस्पिटल वाले उनकी सुन रहे है और नही इंश्योरेंस कंपनी वाले ऐसे में पॉलिसी धारक क्या करे और कहा जाये। श्री अग्रवाल ने कहा है की अब जब की IRDAI स्पष्ट दिशानिर्देश जारी कर दिए है तो निश्चित ही पॉलिसी धारको को राहत मिलेगी श्री अग्रवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व IRDAI चेयरमैन का आभार माना है। MOB NO. 9422828682

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.