Published On : Fri, Jun 4th, 2021

कोविड-19: नए मामलों और मौतों में गिरावट का सिलसिला जारी

Advertisement

-नागपुर जिले में 197 नए मामले, 10 की मौत

नागपुर: नागपुर जिले में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के घटते मामलों और मौतों के चलते नागरिकों और प्रशासन को राहत मिल रही है। पिछले 24 घंटों में 197 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को हुई 10 मौतों से कोरोना के चलते मरने वालों का आंकड़ा 8943 तक पहुंच गया है।

शुक्रवार को मरने वालों में से 5 शहर के मरीज़, 1 ग्रामीण अंचल का मरीज़ और 4 नागपुर जिले के बाहर के मरीज़ शामिल हैं। शुरू से लेकर अब तक हुए कुल 8943 मौतों में 5260 शहर के मरीज़, 2297 ग्रामीण अंचल के मरीज़ और 1386 नागपुर जिले के बाहर के मरीज़ शामिल हैं। ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 461881 तक पहुंच गई है और अब तक हुए कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 475399 है। ठीक हुए मरीज़ों में से ज़्यादातर मरीज़ होम आइसोलेशन के दौरान स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार को 428 मरीज़ स्वस्थ होकर घर वापस गए हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.16 प्रतिशत तक पहुँच गया है।

शुक्रवार को सामने आए पॉजिटिव मरीज़ों में एम्स से 11, जीएमसी से 24, आइजीजीएमसी से 10, नीरी से 2, यूनिवर्सिटी से 7, प्राइवेट प्रयोगशालाओं से 82 और एंटीजन टेस्टिंग प्रयोगशालाओं से 61 नए मामले सामने आए हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.