Published On : Fri, Jun 26th, 2015

नागपुर : पीड़ित परिवारों को चेक वितरित

Advertisement


बिजली गिरने से दो किसानों की हुई थी मौत 

MLA Dr. Ashish Deshmukh giving cheque 2
कोंढाली (नागपुर)। कोंढाली के पास केलापुर में 20 जून की दोपहर 4:30 बजे के करीब बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई थी. गुरुवार 25 जून को कोंढाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने दोनों मृतक किसान पठान व चांद्घोड़े परिवार को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक मदद की. इस दौरान काटोल पंचायत के सभापति योगेश चापले, सरपंच वृषाली माकोडे, उपसरपंच ललित मोहन कालबांडे, सभापती शेषराव चापले, तहसीलदार सचिन गोसावी, नायब तहसीलदार रमेश कोलपे, भूमिअभिलेख उपअधीक्षक किरण माने, गांव के ग्राम पंचायत सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नैसर्गिक आपदा में व्यक्ती, जानवर की मृत्यु के बाद मिलनेवाली मदद राशि में बढ़ोत्तरी होने की जानकारी देते हुए आशीष देशमुख ने बताया कि बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिवार को डेढ़ लाख की बजाय इस वर्ष चार लाख और दुग्ध जन्य जानवर के मरने पर 30 हजार. जिन जानवरों का खेत के कामों के लिए इस्तेमाल होता है उन्हें 25 हजार की मदद राशि मंजूर की जाने की जानकारी दी.

इस दौरान विधायक आशीष देशमुख ने कोंढाली ग्रामपंचायत में जाकर समस्या की जानकरी हासील की. वहीं खेल का मैदान, व्यायाम शाला, दैनिक बाजार की समस्याएं और मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के संदर्भ में चर्चा की तथा ग्रामपंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाने के लिए ग्राम पदाधिकारी और सदस्यों से चर्चा की.

MLA Dr. Ashish Deshmukh giving cheque
अटलांटा के कार्य का निरीक्षण

विगत 12 वर्षो से शुरू अटलांटा का निर्माण तीन अपूर्ण उडान पुल और सर्विस रोड के कार्य का निरीक्षण किया. काम जल्द से जल्द करने की सुचना अटलांटा निर्माण कंपनी के स्थानिय व्यवस्थापक एम. जे वेग को दी.

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.