Published On : Fri, Jun 26th, 2015

चंद्रपुर : सर्वोदय महाविद्यालय में योग दिवस संपन्न

Advertisement

Yoga Day
सिंदेवाही (चंद्रपुर)।
विद्या प्रसारक संस्था सिंदेवाही द्वारा संचालित सर्वोदय महाविद्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारीयों के साथ विद्यार्थी भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुवात अधिकारी प्रा. जनबंधु मेश्राम ने की. अपने भाषण में उन्होंने योग का महत्त्व बताया और विभिन्न आसनों को समझाया. आत्मोन्नति के लिए हज़ारों वर्षों से योग का अभ्यास किया जाता है. इस भारतीय परंपरा पर उन्होंने भी प्रकाश डाला. महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग प्रमुख प्रा. डॉ. लेमदेव नागलवाड़े ने योग के आसनों का महत्व समझाकर प्रशिक्षण दिया. आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोनासन, पादहस्तासन, सुखासन, पदमासन, वज्रासन, विरासन, पर्वतासन, भुजगासन, मकरासन, सालभासन, श्वासन, नवकासन, कपालभाती, अनुलोमविलोम, भामरी आदि आसन करके बताये और उपस्थितों को वो आसन करने लगाये.

कार्यक्रम के आखरी आसन कृति के लिए प्रशिक्षक प्रा. डॉ. नागलवाड़े ने सभी उपस्थितों का आभार माना तथा प्रतिदिन इसी प्रकार समय निकालकर योगासन करके निरोगी जीवन जीने का संदेश व्यक्त किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.