Published On : Mon, Apr 27th, 2015

कोंढाली बस स्थानक के निर्माण कार्यों की जांच होगी – तहसीलदार गोसावी

Advertisement


दिवार में आई दरार

बस स्थानक पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े
डस्ट का उपयोग, पेयजल समस्या

Tahsildar Sachin Gosavi Kondhali
कोंढाली (नागपुर)। यहा के बस स्थानक के नवनिर्माण कार्य में व्याप्त धांदली की शिकायते राजस्व अभियान के समाधान योजना में की गई थी. इस आधार पर काटोल के रमेश कोल्पे ने यहा के बस स्टेशन के घटनास्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को भेट देकर मुआयना किया। जिसमे अनेक नियमबाह्य निर्माण कार्य की जानकारी सामने आई है. जिसकी जानकारी तहसीलदार द्वारा एस.टी. महामंडल के विभागीय अधिकारियों को दे दी है.

विगत 20 माह से यहा के बस स्टेशन का निर्माण कार्य जारी है. जारी निर्माण कार्य में व्याप्त धांदली में यहां की दिवार को अभी से दरारे आई है. वहीं यहा के प्लाटफॉर्म निर्माण कार्य में डस्ट का उपयोग बड़े पैमाने पर किए जाने की जानकारी उपस्थित यात्री तथा नागरिकों द्वारा तहसीलदार को घटनास्थल पर ही दिखाया गया.

बड़े-बड़े गड्ढ़े
यहा के बस स्थानक पर बड़े-बड़े गड्ढ़े पड़े है. जिससे जब बस डेपो पर पहुंचती है, तब हिचकोले खाने लगती है और बस में रखा सामान यात्रियों के सर पर गिरने की अनेक घटनाये यहा घटी है. यहा के निर्माण कार्य के अनियमितता के बारें में स्थानीय ट्राफिक कंट्रोलर ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत पर भी निर्माण कार्य में व्याप्त धांदली नही रुक रही. यही जानकारी उपस्थित जिला परिषद सदस्य रामदास मरकाम द्वारा दी गई है.

Kondhali Bus stand
पेयजल के लिए दर-दर भटकते यात्री
यहा के बस स्थानक में बोअरवेल निर्माण का प्रस्ताव है. यहा एक पुराना बोअरवेल है. यहां पंप डालकर पेयजल निकलने के संदर्भ में कई बार मांग की गई है. लेकिन इस पर महामंडल के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया.

Advertisement

जांच होगी
इस संदर्भ में कोंढाली बस स्थानक के निर्माण कार्य में शिकायत की. जहां काटोल के तहसीलदार सचिन गोसावी ने घटनास्थल से महामंडल के अधिकारी राजीव घाटोले को व्याप्त धांदली की जानकारी दी है. जिस पर एस.टी. अधिकारी द्वारा जांच कराने की जानकारी घाटोले ने दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.