Published On : Thu, Oct 17th, 2019

वंदना शर्मा के निवास पर कोजागिरी स्नेहमिलन संपन्न

Advertisement

नागपुर की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजिक संस्थायें एवं प्रबुद्ध महिला मित्रों के साथ निज निवास पर कोजागिरि स्नेहमिलन के कार्यक्रम में मुख्य अथिति महाराष्ट्र चुनाव स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भा ज पा महिला मोर्चा श्रीमती विजया ज़ी रहट्कर, विशेष अथिति महापौर श्रीमती नंदा ज़ी जिचकार, भा ज पा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना देहन्कर, भा ज पा शहर अध्यक्ष श्रीमती कीर्तिदा अजमेरा एवं भा ज पा दक्षिण पश्चिम अध्यक्ष श्रीमती अनुसुइया ज़ी गुप्ता की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक संपन्न हुया।

कार्यक्रम की शुरुवात सभी अथीतीयो के शुभहस्तो द्वारा दीप प्रज्वलन से हुयी तत्पश्चात भा ज पा शहर कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा ने सभी का हदय से अभिनंदन करते हुये मुख्य अथिति विजया रहट्कर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। महापौर का स्वागत सविता जोशी, कीर्तिदा अजमेरा का स्वागत मनीषा बावनकर एवं अनुसुइया गुप्ता का स्वागत संध्या नाखेडे द्वारा किया गया।

कीर्तिदा अजमेरा ने प्रास्तविक उदबोधन करते हुये सभी को मतदान के महत्व को समझाने के साथ मतदान करने जाने की विनीती की। तत्पश्चात विजया ज़ी रहट्कर ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर मार्गदर्शन करते हुये सभी को सरकार के उत्कृष्ट कार्यों से अवगत कराया।

Advertisement

कार्यकम का समापन सभी समाजिक संस्थाओं का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये विजया ज़ी रहट्कर द्वारा सत्कार के साथ हुया। अंत में वंदना शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुये आभार प्रदर्शन किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.