Published On : Thu, Oct 17th, 2019

राशिफल 17 अक्टूबरः करवा चौथ पर वृष राशि का चंद्रमा 5 राशियों पर मेहरबान

Advertisement

मेष: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात शुक्र की राशि वृष में होगा जो प्रेमियों के लिए बहुत ही शुभ है। चंद्रमा के इस संचार पर गुरुवार के स्वामी गुरु की भी शुभ दृष्टि है जिससे करवा चौथ पर गजकेसरी योग बन रहा है। आइए जानें, इस शुभ संयोग में आपका दिन कैसा गुजरेगा …

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों खास तौर पर धन निवेश के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे, आय बढ़ेगी, परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। हालांकि धार्मिक कार्यों में कुछ धन खर्च हो सकता है, लेकिन इससे आपके मन को सुकून मिलेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: प्रिय वस्तु की प्राप्ति होगी और धन का लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। कुछ समय से रुके हुआ कार्य आज गति पकड़ सकते हैं। हालांकि दौड़भाग के बीच कुछ थकान महसूस कर सकते हैं। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा, धन का निवेश सोच-समझकर करें। अत्यधिक खर्च से बचें। मित्रों पर भी आंखें मूंदकर भरोसा न करें। अपने मन की बात सुनकर अनुसरण करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि इस वक्‍त आप पर है। व्यवसाय में कार्यसफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आपका उत्‍साहवर्द्धन होगा। मन में खुशी रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में आज सुधार होगा। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा।

सिंह: मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी, कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी योग्‍य समझकर कुछ अहम जिम्‍मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

कन्या:सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। कुछ अटके हुए काम आज बनते दिखाई देंगे। नौकरी में प्रगति और अनुकूलता रहेगी। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ गिरावट आ सकती है। खानपान का आज विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

तुला: दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज स्‍वास्‍थ्‍य भी कुछ नरम रहेगा। कहीं यात्रा का विचार बना रहे हैं तो आज टाल देने में ही भलाई है। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन सही नहीं है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज किस्‍मत के सितारे आपका साथ दे रहे हैं। भाई-बहनों के साथ भी स्‍नेह में बढ़त होगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से भी आज पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

धनु: मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी, अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। शत्रुओं पर आज विजय प्राप्ति का दिन है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपका दिन बन जाएगा। ऑफिस में सहकर्मियों से भी आवश्‍यक सहयोग प्राप्‍त होगा। घर-परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। भाग्‍य आज 84 फीसदी साथ देगा।

मकर: मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। मानसिक रूप से भी आप हल्‍कापन महसूस करेंगे। आपके सभी काम आज आसानी से बनते दिख रहे हैं। आज व्‍यापारियों के लिए नई डील करने के लिए शुभ दिन है। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज आपका मन किसी कारण से उदास हो सकता है। बिना वजह किसी चिंता में पड़े रहेंगे। मन नकारात्‍मक विचार भी आ सकते हैं और चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। भाग्‍य आज 57 फीसदी साथ देगा।

मीन:मन चिंता मुक्त रहेगा, पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। उत्साह में भी वृद्धि होगी, बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। धन निवेश के बारे में यदि सोच रहे हैं तो आज बेहिचक काम कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा। आज खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.