Published On : Fri, May 22nd, 2015

कन्हान : पांच गायों से लदी टाटा एस जब्त

Advertisement


चालक फरार, 3.54 लाख का माल जब्त

कन्हान (नागपुर)। कन्हान पुलिस की नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पांच गायों से लदी टाटा एस वाहन जब्त की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हान पुलिस थाने के अंतर्गत नाकाबंदी कर रहे पीएसआय एम.एन. तालीमोते ने रात दो बजे नाकाबंदी के तहत गाडी रोकने को कहा. लेकिन चालक द्वारा वाहन और तेजी से भगाकर वहां से भागने का प्रयास करने पर उक्त वाहन का पीछा किया और वाहन रोका. वाहन का ड्राइवर गाड़ी से उतरकर भाग गया. तलाशी लेने पर चार गाय और एक बछडा ठुस कर भरे गए थे. जिसे कामठी के गोसेवा रक्षा समिति को दी गई तथा वाहन जब्त की गई.

वाहन क्र. एम.पी.22- टी- 0664 में दो मोबाइल मिले. कन्हान पुलिस ने भादंवि की धारा 11 अ,ड,ई,फ के तहत मामला दर्ज करके वाहन समेत 3 लाख 54 हजार का माल जब्त किया. थानेदार मौला सय्यद के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक एम.एन. तालीमोते, हे.कां. वासनिक, संतोष परतेती आगे की जांच कर रहे है.

Kanhaan  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.