Published On : Fri, May 22nd, 2015

भंडारा : रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार

Advertisement

Laxman Patil
भंडारा। शिकायतकर्ता का नाम सातबारा में दर्ज करने के लिए 1000 रूपये की रिश्वत मांगनेवाले पटवारी को एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 21 को की गई. पटवारी लक्ष्मण पाटिल (55) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता का 16 जुलाई 2013 और माता का 3 नवंबर 2013 को निधन हुआ. शिकायतकर्ता को दो भाई और एक बहन है. उनकी मौजा सालई (खुर्द) गांव में 5 एकड पुश्तेनी खेती है. इस खेती के सात बारा पर नाम दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ता ने यहाँ के पटवारी लक्ष्मण पाटिल (55) को अर्जी दी थी साथ में माता-पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र जोड़ा. पटवारी पाटिल ने सातबारा पर नाम दर्ज और प्रकरण मंडल अधिकारी के पास सिफारिश करने के लिए 1000 रुपये की रिश्वत मांगी. जिससे शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी.

शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 1000 रूपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी पाटिल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पो.स्टे आंधलगांव मामला दर्ज किया गया है. उक्त कार्रवाई पुलिस उप अधिक्षक प्रशांत कोलवाडकर, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, पो.नि. जिवन भातकुले, स.फौ. हेमंतकुमार उपाध्याय, पो.ह.वा. बाजीराव चिंधालोरे, युवराज उइके, ना.पो.का. अशोक लुलेकर, गौतम राउत, सचिन हलमारे आदि ने की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.