Published On : Thu, Jan 17th, 2019

खासदार क्रीड़ा महोत्सव : सॉफ्टबॉल में लड़कों में छत्तीगढ़ और लड़कियों में मध्यप्रदेश ने मारी बाजी

Advertisement

नागपुर :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से शहर में खासदार क्रीड़ा महोत्सव चल रहा है. इसके अंतर्गत वरिष्ठ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के अंतिम मैच बुधवार को खेले गए.

बॉयज में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने 6-3 से महाराष्ट्र को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है.

महाराष्ट्र सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश को हराकर पहुंची थी. गर्ल्स के ग्रुप में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया. सेमीफाइनल ग्रुप में महाराष्ट्र ने पंजाब को 5-0 से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया.

Advertisement

महाराष्ट्र को दोनों ही ग्रुप में सिल्वर मेडल पर समाधान करना पड़ा है. विजेता और उपविजेता टीम को कॅश प्राइज और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.