Published On : Thu, Jan 17th, 2019

खासदार क्रीड़ा महोत्सव बास्केटबॉल के सेमीराउंड में डीकेएम, एसएनजी, पीकेएम, पीबीजी की टीम पहुंची

Advertisement

नागपुर: खासदार क्रीड़ा महोत्सव यूथ ग्रुप के इंटर क्लब बासकेटबॉल स्पर्धा में लड़कियों के ग्रुप में डीकेएम(धरमपेठ क्रीड़ा मंडल, एसएनजी(शिवाजीनगर जिमखाना) और लड़कों के ग्रुप में पीकेएम (पावनभूमि क्रीड़ा मंडल) व पीबीजी (प्लेयर्स बास्केटबॉल जिमखाना) टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

नूतन भारत युवक संघ के कोर्ट पर लड़कियों के सेमीफाइनल में डीकेएम की धारा फाटे ने 18 गुणों के जोर पर जीकेएम (गुरुदेवनगर क्रीड़ा मंडल ) की टीम को 50-26 के अंतर से हराया.

एसएनजी नेे करीब के मुकाबले में एचकेएम (हनुमान क्रीड़ा मंडल ) टीम का 25-23 से हराया. लड़कों के ग्रुप में पीकेएम ने वेदांत शुद्रिक के 17 गुणों के बल पर एसएनजी ‘बी ‘ टीम को 39-10 से और पीबीजी की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंटर पॉइंट स्कुल की टीम को 48-32 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.