नागपुर: शहर में रहनेवाले किन्नर कई वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न स्तरों पर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन इनकी मांगों की तरफ सरकार ने ध्यान नहीं दिया है. जिसके कारण शीतसत्र समाप्त होने से पहले किन्नरों ने भी अपनी मांगों को लेकर विधानभवन पर मोर्चा निकालकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. गणेश टेकड़ी रोड पर इन्होंने प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया. इस दौरान प्रदर्शन में शहर के सभी किन्नर समाज के लोग मौजूद थे.
इस समय किन्नर सर्व समाज विकास संस्था के अध्यक्ष उत्तमबाबा सेनापति ने मांग की कि एम.एल. सी में किन्नरों को आरक्षण मिलना चाहिए, सरकारी कागजों पर किन्नरों का एक भाग होना चाहिए, किन्नरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, इन्हें आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए, किन्नरों को कला, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण मिलना चाहिए. इनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी किन्नर समाज के लोगों को तीसरा दर्जा दिया है. जबकि राज्य सरकार इसकी अनदेखी कर रही है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





