Published On : Tue, Nov 27th, 2018

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन में शामिल होंगे फिल्मस्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ

Advertisement

30 नवंबर से लेकर 18 दिसंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

नागपुर- पिछले वर्ष नागपुर वासियो के आकर्षण का विषय रहा शहर का बहुचर्चित खासदार सांस्कृतिक महोत्सव इस बार आगामी 30 नवंबर से लेकर 18 दिसंबर तक चलनेवाला है. इसके उद्घाटन समारोह में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे फिल्मस्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ. इस दौरान राष्ट्रीय महामार्ग, जहाजरानी,जलश्रोत व् गंगाशुद्धीकरण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महापौर नंदा जिचकार समेत ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले मौजूद रहेंगे. 18 दिसंबर तक चलनेवाले इस महोत्सव में रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. क्रीड़ा चौक के ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मैदान में यह आयोजन हो रहा है. यह जानकारी मंगलवार को विधायक अनिल सोले ने शहर में आयोजित पत्र परिषद में दी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन के बाद ” यादों का चला कारवां ” हिंदी गानों का कार्यक्रम होगा.1 दिसंबर को ज्येष्ठ गायक-संगीतकार श्रीधर फड़के ” बाबूजी के गाने ” प्रस्तुत करेंगे. 2 दिसंबर को ” ज़ी मराठी ” का कार्यक्रम ” चला हवा येऊ दया ” यह कार्यक्रम होगा. 7 दिसम्बर को तथागत महानाट्य ”, 8 को राष्ट्रपुरुष अटल” का आयोजन होगा. 9 को सुप्रसिद्ध अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ” उत्तर भारत की सुगंध ” यह संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. 10 को सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी का ” चाणक्य यह हिंदी नाटक होगा. 11 को पुणे के रामकृष्ण मठ द्वारा प्रस्तुत ‘युगपुरुष विवेकानंद ‘ यह संगीतमय चरित्र पट होगा.

12 को ज्येष्ठ अभिनेता मोहन जोशी व सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी की भूमिका वाला ऋषिकेश जोशी दिग्दर्शित ” नटसम्राट ” इस नाटक का प्रयोग होगा. 14 को राकेश चौरसिया व कलाकार फूजन प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ ही शिवमणि का ड्रम वादन का कार्यक्रम होगा. 15 को ” बॅले ऑन गंगा ” यह अनोखा कार्यक्रम होनेवाला है. इस कार्यक्रम में लगभग 100 कलाकार मौजूद रहेंगे. ” गंगा राष्ट्र की विचारधारा” इस नाम से कार्यक्रम होगा. इसमें एरिअल एक्रोबेटिक्स का बड़े प्रमाण में सहभाग रहेगा. जिसका अनुभव नागपुर वालो के लिए नया होगा. 16 को प्रसिद्द अभिनेत्री हेमा मालिनी ” दुर्गा ” का नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी.17 को ” शिर्डी के साईबाबा ” यह महानाट्य प्रस्तुत किया जाएगा.18 को ” नाद अनाहद ” यह नादब्रह्मा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत होगा. समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल रहेंगे.

सोले ने बताया कि इस बार के ख़ासदार सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागपुर के करीब 900 कलाकारों को शामिल किया गया है. यह महोत्सव पूरी तरह से निशुल्क रहेगा . इसके लिए फ्री पासेस की व्यवस्था ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय परिसर में रहेगी.

Advertisement

महोत्सव का ” थीम सॉन्ग ”

ख़ासदार सांस्कृतिक महोत्सव के लिए ख़ास थीम सॉन्ग ( संकल्पना ) गीत तैयार किया गया है. जिसे गायक स्वप्निल बांदोडकर ने गाया है. इसमें प्रमुख बात यह है कि इस गीत में नागपुरकर संगीतकार मोरेश्वर निस्ताने ने संगीत दिया है.

पिछले साल की तरह इस साल नहीं होगी अव्यवस्था

पिछले साल काफी अव्यवस्थाओ का सामना पत्रकारों को करना पड़ा था. जिसके कारण अनिल सोले ने बताया कि इस बार की व्यवस्था पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी रहेगी. पत्रकारों के लिए व्यवस्था की गई है. नौ जगहों पर पार्किंग रखी गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.