Published On : Mon, Jan 20th, 2020

खासदार क्रीड़ा महोत्सव: विजन अकेडमी और डीकेएम की हुई विजयी शुरुवात

Advertisement

नागपुर– खासदार क्रीड़ा महोत्सव के विगत दो संस्करणों में चैंपियन विजन अकडेमी के पुरुषों क्रीड़ा मंडल की महिलाओ ने रविवार से महोत्सव के तीसरे संस्करण में शुरू सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजयी शुरुवात की है।

इस पांच दिवसीय इंटर क्लब चैंपियनशिप के मुकाबले बजाज नगर स्थित नूतन भारत युवक संघ के कोर्ट पर खेले जा रहे है। विजय अकेडमी की टीम ने मेन्स ग्रुप में पीडीएसए -ए को 6-11 से, जबकि धरमपेठ क्रीड़ा मंडल की महिलाओ ने रेंज पुलिस को 32-17 से हराया। मेन्स ग्रुप में नवयुवक क्रीड़ा मंडल और शहर पुलिस के बीच खेला गया एक अन्य मुकाबला काफी रोचक रहा। इस मुकाबले में नवयुवक क्रीड़ा मंडल ने शहर पुलिस को 58-40 से मात दी।

विजयी टीम के लिए हिमांशु शेंडे ने सर्वाधिक 20 पॉइंट स्कोर किए।वूमेंस में भी विजन अकडेमी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और मुकाबले में वापसी करते हुए सरस्वती कन्या संघ को 54-43 से मात दी। विजयी टीम के लिए सिद्धा देशमुख ने 24 और स्मृति अय्यर ने 16 पॉइंट स्कोर किए। सरस्वती कन्या संघ के लिए भाग्यश्री कोलवाड़कर का प्रदर्शन अच्छा रहा। जिन्होंने 16 पॉइंट्स स्कोर किए। स्मिता पांडे -भाकरे ने 25 पॉइंट्स स्कोर किए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.