Published On : Mon, Jan 20th, 2020

BJP के 11वें अध्यक्ष होंगे नड्डा, सबसे लंबे समय तक पद पर रहे हैं आडवाणी

Advertisement

BJP’s New National President: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश से आने वाले जगत प्रकाश नड्डा का निर्विरोध रूप से पार्टी अध्यक्ष चुना जाना तय है. जेपी नड्डा आज नामांकन करेंगे और आज ही उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है. अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही पार्टी अध्यक्ष हैं. अब जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें पार्टी अध्यक्ष होंगे.

अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज इस पद पर विराजमान रह चुके हैं, ऐसे में जेपी नड्डा के सामने चुनौती होगी कि वो पार्टी को और आगे बढ़ा सकें. अमित शाह की अगुवाई में जिस तरह पार्टी ने लगातार जीत दर्ज की है और लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जेपी नड्डा के सामने चुनौती होगी कि वो इस जीत के सिलसिले को जारी किया जाए.

जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. ऐसे में एक नज़र डालिए कि पार्टी विद डिफरेंस का नारा देने वाली भाजपा की कमान अभी तक किस-किसने संभाली है.

1. अटल बिहारी वाजपेयी, 1980-86

Advertisement

2. लालकृष्ण आडवाणी, 1986-91

3. मुरली मनोहर जोशी, 1991-93

लालकृष्ण आडवाणी, 1993-98

4. कुशाभाऊ ठाकरे, 1998-2000

5. बंगारु लक्ष्मण, 2000-01

6. जन कृष्णमूर्ति, 2001-02

7. वेंकैया नायडू, 2002-04

लालकृष्ण आडवाणी, 2004-05

8. राजनाथ सिंह, 2005-09

9. नितिन गडकरी, 2009-13

राजनाथ सिंह, 2013-14

10. अमित शाह, 2014-20

11. जेपी नड्डा, 2020….

गौरतलब है कि जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और RSS के जरिए पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करते आए हैं. जेपी नड्डा आज पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे तो तीन साल तक इस पद पर रहेंगे. इस दौरान दिल्ली के बाद बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. जो कि जेपी नड्डा के लिए बड़ी चुनौती होगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.