Published On : Thu, Jan 23rd, 2020

खासदार क्रीड़ा महोत्सव में भूषण,मंगेश, दिगंबर, मोनाली बने विजेता

Advertisement

सेपक टेकरा,वॉलीबॉल, तीरंदाजी की हुई स्पर्धा

नागपुर- भूषण निगोट, मंगेश गिल्लूरकर, दिगंबर चव्हाण, इंटरनेशनल तीरंदाज मोनाली जाधव ने खासदार क्रीड़ा महोत्सव के तीरंदाजी स्पर्धा में सीनियर ग्रुप में विभिन्न दौर में बाजी मारी है।भूषण और प्रालिशा पाटिल ने मेन्स और वूमेंस रिकवर गेम में, मंगेश और मोनाली ने कंपाउंड गेम के साथ ही दिगंबर ने इंडियन राउंड में जीत हासिल की है।

वूमेंस के इंडियन राउंड में टीना मेंघर के साथ पेरा कंपाउंड गेम में विनोद लाचोड़े ने जीत हासिल की। गेम्स के बाद धरमपेठ एम्.पी.देव मेमोरियल साइंस कॉलेज मैदान में तीरंदाजी स्पर्धा का पुरस्कार वितरण नगरसेविका डॉ.परिणीता फुके के हाथो दिया गया।

विजयी खिलाड़ियों को मेडल और नकद पुरस्कार दिए गए। इस दौरान नगरसेवक नागेश सहारे, सभापति अमर बागड़े, प्राचार्य डॉ.अखिलेश पेशवे, स्पोर्ट्स रिपोर्टर किशोर बागड़े, रवि वाघमारे, राम मुंजे, विजय घाटे, देवपुजारी , वैजयंती पाध्ये, मुकुल मुळे, संजय कहुरके, विजय चौरे, पंकज खड्गी मौजूद थे.

Advertisement

रिजल्ट : रिकवर मेन्स भूषण निगोट, सोहल शेख, देव हिंगे, वूमेंस प्रालिश पाटिल, कंपाउंड मेन्स मंगेश गिल्लूरकर, आकाश उड्डूगे, मोहम्मद जीशान, वूमेंस मोनाली जाधव,रेखा लांड़कर,बाघूबाई बल्लाड, इंडियन मेन्स दिगम्बर चव्हाण, रोहन शिंदे, प्रवीण तागड़, वूमेंस टीना मेंघर, दिव्या किशोरे, साक्षी पारे, पेरा कंपाउंड विनोद लाचोड़े, मनोजकुमार चव्हाण।

सेपकटेकरा स्पर्धा का आयोजन धनवटे नेशनल कॉलेज के ग्राउंड पर किया गया। स्पर्धा का उदघाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ।

इस दौरान महापौर संदीप जोशी, प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र जिचकार, डॉ.महेंद्र ढोरे, डॉ.सच्चिदानंद फुलेकर, महाराष्ट्र सेपकटेकरा संघटन के सचिव सुखदेव विश्वास, जिला संघटना के सचिव डॉ.योगेंद्र पांडे, नगरसेवक लखन येरावार, डॉ.देवेंद्र वानखेड़े,रमेश मंडल, जयंत जिचकार, प्रशांत हाडके कवींद्र महैस्कर मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.