Published On : Fri, Aug 24th, 2018

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘आप’ ने भेजी मदद

Advertisement

नागपुर: केरल में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हुए हैं. कई जानें गई और लाखों लोग अनगिनत परेशानियों का सामना कर रहे हैं. अब वहां बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है. केरल के बाढ़ग्रस्तों की मदद सभी अपने अपने तरह से कर रहे हैं.

शहर के आम आदमी पार्टी के ‘आप यूथ विंग और छात्र संघ संघर्ष समिति की ओर से बर्डी के मार्केट परिसर से जनता और दुकानदारों से केरल में मदद भेजने हेतु निधि जमा की गई. इसमें नागपुर की जनता ने भी सहयोग देते हुए एक घंटे के भीतर 7097 रुपए दिए.

साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से करीब 75 हजार रुपए की एंटीबायोटिक दवाईयां केरल में कार्गो प्लेन द्वारा भेजी गई. इस दौरान आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नागरिकों से अपनी हैसियत के अनुसार मदद की गुहार भी लगाई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.