Published On : Sat, Dec 30th, 2017

ट्रैवल कंपनी के विवादास्पद विज्ञापन पर मचा बवाल, फ्लाइट अटेंडेंट्स को दिखाया न्यूड

Advertisement

कजाकिस्तान: गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए जुनून की हद तक प्रचार कर रही हैं और कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। कजाकिस्तान की एक ट्रैवल कंपनी ने प्रचार का जो तरीका अपनाया, उसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। कंपनी ने एक विज्ञापन के वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट्स को न्यूड दिखाया गया है। विवादास्पद विज्ञापन में जिन महिला और पुरुष मॉडल्स को फ्लाइट अटेंडेंट्स के तौर पर दिखाया गया है उन्होंने सिर पर टोपी और गले में टाई पहनी हुई है, इसके अलावा शरीर पर कुछ भी धारण नहीं किया है। 31 सेकेंड के वीडियो में ये मॉडल अजीब अंदाज में स्वागत संबोधन बोलते हुए दिखाई देते हैं।

यह विज्ञापन चोकोट्रैवल कंपनी ने जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोकोट्रैवल के डायरेक्टर निकोले मजेंत्सेव ने फेसबुक के जरिये कहा है कि इन वीडियो का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं है।

इंटरनेट पर लोगों ने इन वीडियो को फूहड़ और टेस्टलेस करार दिया है। लेकिन मजेंत्सेव का कहना है कि वीडियो बोल्ड और शॉकिंग हैं, हम किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते हैं। फिर भी अगर किसी को बुरा लगता है तो हम खेद जताते हैं। उ्न्होंने लिखा कि विज्ञापन में उतना ही दिखाया गया है जितना कि आप किसी बीच या पूल पर देखते हैं, तब क्या आप शॉर्ट स्कर्ट या स्विमसूट पहनने वाली लड़की पर हमला करते हैं?

चोको फैमिली के लिए ही काम करने वाले नरकेन जालियेव ने दोनों वीडियो फेसबुक पर शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि इन विज्ञापन का मतलब यह नहीं है हम सेक्स को बढ़ावा देते हैं। वे वकाई में सेक्स को बढ़ावा देने वाले नहीं हैं। हालांकि इन वीडियों के लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जालियेव की मीनें तो इन वीडियो को जारी करने का सही मतलब हवाई यात्रा के बढ़े हुए दामों की तरफ इशारा करना है। एक फेसबुक यूजर ने विज्ञापन को ओल्ड फैशन का बताया और कहा कि इससे ट्रैवल कंपनी की साख को नुकसान पहुंचेगा।

Advertisement

पिछले कुछ दिनों में विमानन कंपनियों के बीच भारी कंप्टीशन देखा गया है, लेकिन कंप्टीशन का स्वरूप देख ग्राहकों की नाराजगी ज्यादा बाहर आ रही हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.