Published On : Mon, Oct 21st, 2019

कौन बनेगा विधायक- अब अटकलों और कयासों का दौर शुरू

Advertisement

गोंदिया- 63.53, तिरोड़ा- 61.44, आमगांव 57.47, अर्जुनी मोरगांव- 68.77 % मतदान दर्ज

गोंदिया: भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां आम जनता ही सब कुछ होती है और वहीं तय करती है कि, राज्य में शासन कौन करेगा? और उसके विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि कौन बनेगा?

Gold Rate
Mar 12 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मतदान हमें अधिकार देता है कि, हम अपनी नाराजगी को प्रकट कर सके, यदि हमें किसी प्रतिनिधि का काम पंसद नहीं है तो मतदान रूपी इस हथियार का इस्तेमाल कर हम अयोग्य को हटा भी सकते है और दूजे को बना भी सकते है। लिहाजा लोकतंत्र से चलने वाले इस देश के हर नागरिक का यह परम कर्तव्य हो जाता है कि, वह मतदान में हिस्सा लें।

बात गोंदिया जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों की, कि जाए तो यहां आज बढ़-चढ़कर वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया हालांकि दोपहर के ढ़ाई बजते-बजते कुछ मौसम खराब हो गया और हलकी बूंदा-बादी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक चली बारिश भी मतदाताओं के हौसले तोड़ न सकी और मौसम खुला तो फिर से मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई। तय समय 6 बजे तक का साइरन बजने के बाद मतदान केंद्रों के आसपास के द्वार बंद कर दिए गए लेकिन जितने भी प्रमाइसेस के अंदर लोग थे, उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया।

अब जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म हो जाने के बाद शहर के चौपाल से लेकर गांव के नुक्कड़ तक इन्हीं अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया है कि, आखिरकार किसे मिलेगी जीत?

भाग्य का पिटारा तो 24 अक्टू. को खुलेगा लेकिन पानठेले से लेकर चाय टपरी तक हर जगह चुनाव परिणामों पर चर्चाएं जारी है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में हुई अधिक वोटिंग
मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी.. इसी प्रण के साथ गोंदिया जिले की नक्सल प्रभावित अर्जुनी मोरगांव तथा आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक जर्बदस्त उत्साह देखा गया। अतिदुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किसी भी हालात से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने खासे पुख्ता इंतजाम किए थे। संगीनों के साये के बीच वोटर न डिगा-न डरा और उसने लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्‍वास प्रकट करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह 7 से 9 बजे तक अर्जुनी मोरगांव में 12.76%, सुबह 11 बजे तक 31.72 प्रश पर जा पहुंची तथा दोपहर 1 बजे 51.62 % वोट पड़ चुके थे, वहीं दोपहर 3 बजे तक 68.77 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

वहीं आमगांव विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक आंकड़ा 12.91 प्रतिशत रहा जो सुबह 11 बजे बढ़कर 29.32 प्रश हो गया। दोपहर 1 बजे 47.85 % तथा दोपहर 3 बजे तक 57.47 प्रतिशत रहा, अंतिम आंकड़े आना अभी बाकि है।

गोंदिया विधानसभा में सुबह 7 से 9 बजे के बीच 6.05 %, सुबह 11 बजे 17.87 %, दोपहर 1 बजे 31.86 %, दोपहर 3 बजे लगभग 40 % तथा शाम 5 बजे तक 56.48 % तथा शाम 5 से 6 बजे के बीच 63.53 प्रतिशत वोटिंग का आंकड़ा रहा, फाइनल आंकड़े आना बाकि है। तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 5.22%, सुबह 11 बजे- 17.32%, दोपहर 1 बजे- 32.07 % तथा शाम 5 बजे तक 58.08 % वोटिंग दर्ज की गई तथा शाम 6 बजे के आसपास 61.44 प्रतिशत वोटिंग हुई, इस सीट के भी फाइनल आंकड़े उपलब्ध होना बाकि है। अनुमान लगाया जा रहा है जिले में कुल 65 से 68 प्रतिशत की वोटिंग दर्ज हुई होगी।

– रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement