Published On : Wed, Aug 7th, 2019

मध्यप्रदेश पुलिस लॉकअप से भागे 3 आरोपियों को कलमना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: मध्यप्रदेश के मोहखेड़ के उमरानाला पुलिस की बड़ी लापरवाही में 8 शातिर डकैत पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. इन 8 आरोपियों में से तीन को कलमना पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पीआई और उनकी टीम ने आज सुबह एक कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है और अभी वे कलमना पुलिस की हिरासत में हैं. बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

सभी आरोपी मोहखेड़ के उमरानाला के पुलिस लॉकअप में थे. आरोपियों ने पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस कर्मी को फ्रेश होना है और पानी पिने के बहाने से बुलाया और उसे और दूसरे पुलिस कर्मी को पीटकर फरार हो गए थे. इन आरोपियों पर पहले से ही हत्या और डकैती के मामले दर्ज है.

Gold Rate
Feb 26th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपियों के नाम मंडला निवासी मोनू ठाकुर, राजकुमार केराम और रवि दुबे है. जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के एसपी मनोज राय ने भी एक घंटे पहले कलमना पुलिस स्टेशन का दौरा किया है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement