Published On : Tue, Aug 21st, 2018

‘हेलीकॉप्टर ईला’ की टीम के साथ एक बार फिर कॉलेज जाएंगी काजोल

Advertisement

मुंबई: अभिनेत्री काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के गीत ‘यादों की अलमारी’ को यहां एक कॉलेज फेस्टिवल में लॉन्च करेंगी।

गीत को काजोल और उनके सह-कलाकार रिद्धी सेन सोमवार को लॉन्च करेंगे। इस गीत को अमित त्रिवेदी ने अपने सुरों से सजाया है। स्वानंद किरकिरे इसके गीतकार हैं और पलोमी घोष ने इसे गाया है।

इसके लॉन्च के मौके पर पलोमी और अमित भी मौजूद रहेंगे।

पलोमी ने आईएएनएस को बताया, “मैं उतनी ही उत्साहित हूं, जितनी कॉलेज के पहले दिन थी, क्योंकि मैं एक नए सफर की शुरुआत कर रही हूं..बतौर गायिका मेरा पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट।”

Advertisement

वह काजोल के लिए गीत गाकर बेहद खुश हैं।

फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ सात सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले ‘बेटा कागडो’ पर आधारित है। फिल्म में काजोल सिंगल मदर बनी हैं। उनके बेटे की भूमिका नेशनल अवॉर्ड विनर रिद्धि सेन निभा रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.