Published On : Tue, Aug 21st, 2018

परिणीति ने ‘जबरिया जोड़ी’ का फर्स्ट लुक किया शेयर

Advertisement

मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। परिणीति ने सोमवार को फिल्म का पहला लुक साझा किया।

तस्वीर में परिणीति और सिद्धार्थ दुल्हा-दुल्हन के बैठने वाली कुर्सी के दोनों किनारों पर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूल्हे की पोशाक में एक शख्स बैठा है लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

परिणीति ने इसके कैप्शन में लिखा, “घोषणा, शूटिंग शुरू। सिद्धार्थ मल्होत्रा।”

इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत सिंह हैं, जिसकी पृष्ठभूमि बिहार की राजधानी पटना है।

Advertisement

निर्माता एकता कपूर ने लिखा, “यह जोड़ी जबरदस्त भी है और जबरिया भी। जबरिया जोड़ी का पहला लुक।”

गौरतलब है कि जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा सह-प्रस्तुत है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले फिल्म का टाइटल ‘शॉटगन शादी’ था।

बता दें कि सिद्धार्थ और परिणीति 2014 की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में साथ नजर आए थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.