Published On : Thu, Jan 11th, 2018

जज लोया की संदेहास्पद मृत्यु मामले की शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Advertisement

justice-loya
नई दिल्ली/नागपुर: गुजरात के बहुचर्चित सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे विशेष सीबीआई कोर्ट के जज बी एच लोया की संदेहास्पद मृत्यु के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। देश की सर्वोच्च अदालत में पत्रकार बी आर लोणे ने याचिका दाखिल की है। गुजरात में हुए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला देश में सुर्खियों में रहा था। बाद में मामला सीबीआई की विशेष अदालत में पहुँचा जिसकी सुनवाई मुंबई में हो रही थी। इस हाईप्रोफ़ाइल केस की सुनवाई न्यायाधीश बी एच लोया कर रहे थे।

साथी जज की बेटी की शादी में हिस्सा लेने लोया नागपुर आये थे। इसी दौरान 1 दिसंबर 2014 को नागपुर के रवि भवन के एक कॉटेज में उनकी संदेहास्पद तरीके से मौत हो गई थी। याचिकाकर्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा,न्यायाधीश ए एम खानविलकर और डी व्हाय चंद्रचूड़ की खंडपीठ के सामने मामले की जल्द सुनवाई की अपील की थी। जिसे अदालत ने मान लिया। याचिकाकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जाँच किये जाने की अपील अदालत से की है।

वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री काल में हुए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर का मामला देश में खूब गूंजा। कई पुलिस अधिकारियो के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम इस मामले में जुड़ा है। गौरतलब हो की जज लोया की मृत्यु के संबंध में ही जाँच की माँग करते हुए ८ जनवरी 2014 को बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन की तरह में हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.