नागपूर: मेट्रो के मिहान डेपो का परीक्षण करने के लिए “मेट्रो रेल्वे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस)”की टीम का जल्द ही नागपूर आगमन होगा। अगले सप्ताह, मंगलवार दिनांक १६ जनवरी को’सीएमआरएस’ अंतर्गत मुंबई और लखनऊ से २ अधिकारियो कि जाँच टीम नागपूर पहुँचेगी।
‘सीएमआरएस’ अपने एक दिवसीय दौरे पर सबसे पहले मिहान स्थित मेट्रो कार डेपो में रोलिंग स्टॉक व देखभाल के लिए जरुरी उपकरणों एंव संसाधनो का परीक्षण करेगी। साथ ही मेट्रो के रखरखाव के लिए आवश्यक मोबाइल जैक और बचाव उपकरणों का निरीक्षण सीएमआरएस टीम द्वारा किया जाएगा । आनेवाले समय मे मिहान और आसपास के कंपनीयो में नौकरी के लिए जानेवाले तथा नागरीकों के लिए मेट्रो यातायात सुविधा शुरू होगी। जिसके चलते एयरपोर्ट(साउथ) से खापरी तक के ५.१ किलोमीटर का सफर ‘सीएमआरएस’ की टीम करेगी.
इस सफर के दौरान मेट्रो कोचेस का जायजा लेकर कोचेस में इस्तेमाल सभी उपकरणों की जाँच की जाएगी। मेट्रो मार्ग तथा डिपो के लिए २५ किलोवॅट का आवरण आपूर्ति करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उप-स्टेशन का भी निरीक्षण ‘सीएमआरएस’ की टिम करेगी। पिछले वर्ष साल ३० सितंबर को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी इनके प्रमुख उपस्थिती में मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ किया गया था।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




