Published On : Wed, Dec 31st, 2014

कन्हान : टेकाडी में जि.प. स्कूलों की बीट स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

Jila parishad school sports comp
कन्हान (नागपुर)।
पारशिवनी तालुका के कन्हान, वराड़ा, साटक, आमडी में चार केंद्र की जि.प. स्कूलों की बीट स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुयी. यह प्रतियोगिता शरद डोनेकर उपाध्यक्ष जि.प.नागपुर की अध्यक्षता में नुतन सरस्वती विद्यालय टेकाडी केंद्र-वराड़ा में संपन्न हुयी. इस दौरान प्रमुख अतिथी के रूप में शेषराव हुड पं.स. सदस्य, साबीर, सिद्दीकी, पं.स.सदस्य, बी.बी.जाधव खंड विकास अधिकारी, समिधा कुलकर्णी गटशिक्षणाधिकारी, बी.ड़ी. उमाठे जेष्ठ शिक्षण विस्तार अधिकारी, सयाम, रामटेके, अगस्ती, बोरकर, बेले, वरोकर आदि उपस्थित थे.

इस खेल प्रतियोगिता में चारों केंद्र के तिनसों छात्रों और शिक्षकों ने सहभाग लिया था. वरिष्ठ समूह में कबड्डी लड़के-बोरी, कबड्डी लड़कियां-निमखेड़ा, खो-खो लड़के-वराडा, खो-खो लड़कियां कान्द्री, आटयापाटया लड़के-लड़कियां, लंगड़ी लड़कियां-माहुली, रिले रेस लड़के-बोरी, रिले रेस लड़कियां-गोंड़ेगांव संघ ने जीत हासिल की. तथा कनिष्ठ समूह में कबड्डी लड़के-बखारी, कबड्डी लड़कियां-आमड, खो-खो लड़के-माहुली, खो-खो लड़कियां और लंगड़ी- केरडी संघ ने जीत हासिल की.

विजयी संघ को अविनाश कांबले, संचालक के.डी.के. कान्वेंट स्कूल टेकाडी के मार्फ़त उपसभापति जीवलग पाटिल के हांथों और पं.स. सदस्य साबीर सिद्दीकी की उपस्थिती में बक्षीस वितरण किया गया. कार्यक्रम का संचालन वामन पाहुणे, प्रास्ताविक केंद्र प्रमुख अगस्ती, आभार प्रदर्शन केंद्र प्रमुख बेले ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रकाश रंगारी, सुभाष महादुले, दीपप्रकाश वालोंद्रे, प्रेमचंद राठोड, सलामे, दंडेवार, भोवते, वानखेड़े, बिरणवार, गोमासे, लाड़, मनचलवार, वंजारी, भीमटे, नागरे, पाटिल ने सहकार्य किया.

Gold Rate
24 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,14,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,06,000 /-
Silver/Kg ₹ 1,35,700/-
Platinum ₹ 49,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement