Published On : Sun, Sep 10th, 2017

जेएनयू में लहराया लाल परचम: सैनिक की बेटी गीता बनी छात्रसंघ अध्यक्ष

Advertisement

जेएनयू छात्रसंघ के परिणाम रविवार को सुबह 2 बजे घोषित हुए. लेफ्ट यूनिटी के तरफ से आइसा की गीता कुमारी नई छात्रसंघ अध्यक्ष चुनी गई हैं. शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 4620 स्टूडेंट ने वोट डाला था.

गीता को कुल 1506 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी की निधि त्रिपाठी को 1042 मत मिले. बापसा की शबाना अली तीसरे नंबर पर रहीं और उन्हें कुल 935 वोट मिले. निर्दलीय फारूक आश्चर्यजनक रूप से 419 वोट पाकर चौथे और अपराजिता राजा 416 वोट पाकर पांचवें नंबर पर रहीं.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट यूनिटी के तरफ से आइसा की सिमोन जोया खान चुनी गईं. उन्हें कुल 1876 वोट मिले जबकि एबीवीपी के दुर्गेश कुमार को कुल 1028 वोट मिले. बापसा के उम्मीदवार सुबोध कुमार 910 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे.

Advertisement

जनरल सेक्रेटरी पद पर लेफ्ट यूनिटी के तरफ से दुग्गीराला श्रीकृष्णा चुने गए. इन्हें कुल 2082 मत मिले जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के निकुंज मकवाना को कुल 975 वोट मिले. बापसा के करम बिद्यानाथ खुमान को 854 वोट मिले.

जॉइंट सेक्रेटरी पद पर लेफ्ट यूनिटी के तरफ से डीएसएफ के शुभांशु सिंह कुल 1755 वोट मिले और एबीवीपी के पंकज केशरी को 930 वोट जबकि बापसा के विनोद कुमार को 860 वोट मिले.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.