
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर इन दिनों सक्सेस का मज़ा लूट रहीं हैं. भूमि ने 2015 में फिल्म ‘दम लगा के हैशा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. दो साल अपने फैन्स को लंबा इंतज़ार करवाने के बाद भूमि दो धमाकेदार फिल्म लेकर लौटी. उनकी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़े. हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. अपनी तीनो फिल्मों में भूमि ने एक खुले विचारों वाली लड़की का किरदार निभाया है. दिलचस्प बात ये है कि वो असल ज़िन्दगी में भी बहुत खुले विचारों वाली ही हैं.
हाल ही में एक इवेंट पर पहुंची भूमि पेडणेकर ने शादी के पहले सेक्स को लेकर खुलकर बातें की और अपने विचार रखे. भूमि ने कहा कि आज कल बंद दरवाजे के पीछे सब ये करते हैं. ये कोई बड़ी बात नहीं है. प्री मैरिटल सेक्स को हम छुपा कर करते हैं. हमने इसका हौवा बना कर रखा हुआ है.
भूमि ने ये भी कहा कि किसी भी रिश्ते की कामयाबी सिर्फ इमोशन या फीलिंग से नहीं होती. हर परफेक्ट रिश्ता 50 प्रतिशत इमोशनल और 50 प्रतिशत फिजिकल होता है.
बता दें, भूमि, सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू करेंगी. उम्मीद करते हैं वो एक बार फिर अपने रोल से आज की महिलाओं को प्रेरित करें.
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews




