Published On : Sun, Sep 10th, 2017

JNU चुनाव: जोश-जोश में ABVP की जीत का ट्वीट कर गए भाजपा के बड़े नेता, अब हो रही फजीहत

Advertisement

ABVP
नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुए छात्रसंघ के चुनाव में लेफ्ट यूनिटी की जीत हुई। लेकिन कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई गई कि भारतीय जनता पार्टी की स्टूडेंट विंग एबीवीपी की जीत हुई है। इस अफवाह को हवा देने में कथित रूप से भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे। उनके नाम की आईडी से कथित रूप से किए गए दो ट्वीट का फोटो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। उसमें कैलाश ने नतीजे आने से पहले ही शनिवार (9 सितंबर) को लिखा JNU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत राष्ट्रवाद की जीत, भारत तेरे टुकड़े करने वालों की हार हुई और भारत माता की जय करने वालों की जीत।

लेकिन बाद में आए नतीजों में साफ हुआ कि जीत तो लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों की हुई है। फिर ट्विटर पर लोगों ने कैलाश को घेर लिया। आप के अंकित लाल ने लिखा EVM के हिसाब से ट्वीट कर दिए और परिणाम उम्मीद के विपरीत आ गए! दूसरे ने लिखा धर्म और जातपात की राजनीति करने वाले लोगों को फिर JNU के यूथ ने मारा करारा तमाचा। अगले ने लिखा कैलाश जी आप के लिए खबर दुःखद है। JNU में ABVP तीसरे स्थान पर रही है। अगली बार फिर से प्रयास करना होगा। ये ट्वीट अगली बार करें। एक ने लिखा मोदी भक्तो अब आप भी बकलोल कैलाश की तरह अपना ट्वीट डिलीट कर दो जिसमे आप ABVP की जीत का दावा कर रहे थे।

इस बार AISA, SFI और DSF ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर हुई जिसमें यूनाइटेड लेफ्ट की प्रत्याशी गीता कुमारी ने एबीवीपी की निधि त्रिपाठी को 464 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए आइसा की सिमोन जोया खान को 1,876 वोट मिले। चुनाव में कुछ 4,620 वोट पड़े जिनमें से एबीवीपी प्रत्याशी दुर्गेश कुमार के हिस्से में महज 1,028 वोट आये। वाम के दुग्गीराला श्रीकृष्ण ने महासचिव पद अपने नाम किया, उन्हें 2,080 वोट मिले। संयुक्त सचिव का पद भी वाम के शुभांशु सिंह के हिस्से गया जिन्हें 1,755 मत मिले।

Gold Rate
July 10 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

JNU Election Result 2017 के बाद कैलाश के लिए लोगों ने ऐसे-ऐसे ट्वीट किए

Advertisement

Advertisement
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason Explained | Nagpur Today

Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident #accident

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional #CentralJail

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV #newsupdate

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया खेल! #NagpurNews #crime #Fraud #bank #cctv

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges