Published On : Sun, Sep 10th, 2017

अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की लिस्ट, आसाराम और राम रहीम का नाम भी शामिल

Advertisement

Akhil Bhartiya Akhara Parishad
नई दिल्ली: विवादों में रहने वाले बाबाओं के खिलाफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने गंभीर कदम उठाने की तैयारी कर ली है। यूपी के अल्लापुर स्थित मठ बाघंबरी गद्दी में रविवार को प्रतिनिधियों की अहम बैठक हुई, जिसमें परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी भी मौजूद रहे।

परिषद ने ऐसे फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है, जिनके खिलाफ गंभीर कदम उठाए जा सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस लिस्ट में सुर्खियों में आए आसाराम, राधे मां, गुरमीत राम रहीम, नारायण साईं, निर्मल बाबा और ओम बाबा के नाम शामिल हैं।

इससे पहले ही आसाराम और राम रहीम को फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल करने की खबरें चल रही थी। आसाराम के खिलाफ गंभीर कदम उठाए जाने पर सर्मथक इस कदर नाराज हुए कि महंत नरेंद्र गिरी को जान से मारने की धमकी तक दी गई।

नरेंद्र गिरि को शुक्रवार को फोन कर धमकाया कि अगर आसाराम का नाम फर्जी संतों की सूची में डाला गया तो उन्हें मार डाला जाएगा। एसएसपी को सूचना देकर महंत ने दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने सभी 13 अखाड़ों से सलाह के बाद निर्णय लिया था कि आगामी अर्द्धकुंभ में फर्जी संतों और शंकराचार्यों को घुसने नहीं दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.