Published On : Thu, Oct 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

5G आते ही Jio ने दिया झटका, इन प्लान्स को कंपनी ने किया बंद

Advertisement

5G सर्विसेस के आते ही जियो ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट से एक दो नहीं बल्कि 12 प्लान्स को रिमूव कर दिया है. ये सभी प्लान्स Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. जियो ने 151 रुपये से लेकर 3,119 रुपये तक के प्लान्स को रिमूव किया है. इसमें रेगुलर रिचार्ज प्लान्स से लेकर डेटा ऐड ऑन्स तक शामिल हैं.

जियो के कई रिचार्ज प्लान्स के साथ कंज्यूमर्स को एक साल के लिए Disney + Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलता है. कुछ प्लान्स में ये सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलता है. भले ही कंपनी ने एक दर्जन प्लान्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया हो, लेकिन दो प्लान्स के साथ अभी भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

Gold Rate
Feb 12th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,64,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दोनों ही प्लान्स काफी महंगे हैं. इन दोनों में यूजर्स को Disney + Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है. आइए जानते हैं जियो ने किन प्लान्स को डिस्कंटीन्यू किया है और किन प्लान्स में अभी भी आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है

इन प्लान्स को कंपनी ने किया बंद
151 रुपये का डेटा ऐड ऑन
555 रुपये का डेटा ऐड ऑन प्लान
659 रुपये का डेटा ऐड ऑन प्लान
333 रुपये का Disney+ Hotstar रिचार्ज प्लान
499 रुपये का रिचार्ज प्लान
583 रुपये का रिचार्ज प्लान 601 रुपये का रिचार्ज प्लान
783 रुपये का रिचार्ज प्लान
799 रुपये का प्लान
1066 रुपये का प्लान
2999 रुपये का रिचार्ज प्लान
3119 रुपये का रिचार्ज प्लान

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement