Published On : Sat, Dec 1st, 2018

जेजानी फार्च्यून फाइटर्स और नाकोड़ा चैलेंजर्स की टीम फाइनल में पहुंची

Advertisement

जीतो प्रीमियर लीग- 2018 का कल होगा फाइनल क्रिकेट मैच

नागपुर: जीतो नागपुर चैप्टर द्वारा बिशप कॉटन स्कुल मैदान में आयोजित जीतो प्रीमियर लीग-2018 के छटे दिन शनिवार को हुए सेमीफाइनल में जेजानी फार्च्यून फाइटर्स और नाकोड़ा चैलेंजर्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच चुकी है. अब रविवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. शनिवार को पहला मैच जेजानी फार्च्यून फाइटर्स और रायसोनी अचीवर्स के बीच खेला गया. रायसोनी अचीवर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

जेजानी फार्च्यून फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 121 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए रायसोनी अचीवर्स की टीम 78 रन ही बना पायी. जेजानी ने 43 रनों से शानदार जीत के साथ फाइनल में अपना स्थान निश्चित कर लिया है. इस मैच में मैन ऑफ़ दी मैच अमन जैन बने. जिन्होंने अपना टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक बनाते हुए शानदार 67 रनो के साथ ही एक विकेट भी हासिल किया.

इसी के साथ दूसरा मैच एस.एम.एस स्मेचर्स और नाकोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला गया. एस.एम.एस स्मेचर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नाकोड़ा चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 79 रनो का स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए एस.एम.एस स्मेचर्स की टीम 10.2 ओवरों में केवल 51 रन ही बना पायी. इस तरह नाकोड़ा चैलेंजर्स ने 28 रनों से शानदार विजय के साथ फाइनल का टिकट प्राप्त कर लिया. इस मैच में मैन ऑफ़ दी मैच विकास जैन रहे. जिन्होंने 25 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

कल 2 दिसंबर को महिला सशक्तिकरण को समर्पित जीतो लेडीज विंग, वरिष्ठ सदस्यों के लिए अध्यक्ष एकादश के साथ सचिव एकादश और जीतो प्रीमियर लीग का फाइनल मैच जेजानी फार्च्यून फाइटर्स और नाकोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.