Published On : Sun, Sep 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

जीवन साधना, जीवन गौरव और दिव्यांग सम्मान पुरस्कार समारोह संपन्न

मूकबधिर निवासी स्कूल, सावनेर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान
Advertisement

Auto Draft

सावनेर: श्री मंगल बहुउद्देशीय शिक्षण, तांत्रिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्था, रामनगर, नागपुर द्वारा संचालित मूकबधिर निवासी स्कूल, सावनेर में संस्था एवं स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर जीवन साधना पुरस्कार, जीवन गौरव पुरस्कार और दिव्यांग सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि मुकुंद सरमुकद्दम एवं श्रीमती शैला सरमुकद्दम के साथ संस्था के अध्यक्ष प्रशांतराव डवले, सचिव नारायणराव समर्थ, संयुक्त सचिव डॉ. अमित चेडे, कोषाध्यक्ष निखिल समर्थ, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंगलाताई समर्थ, मुख्याध्यापिका श्रीमती सुवर्णा महाशब्दे तथा श्रीमती श्वेताताई समर्थ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्कूल की ओर से मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री द्वारकादास कटकोरिया और श्रीमती हर्षा कटकोरिया को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए जीवन साधना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती अनुराधा विनय कुर्हेकर को जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

Advertisement

कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और मेहनत के बल पर उच्च शिक्षा हासिल करने वाले अक्षय प्रकाश इंजेवार की स्मृति में डॉ. गोविंदराव समर्थ स्मृति दिव्यांग सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में स्वर्गीय रुक्मिणीबाई गोविंदराव समर्थ स्मृति दिव्यांग सम्मान अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मुकुंद सरमुकद्दम ने अपने संबोधन में पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी महानुभावों के कार्यों और उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन गौरव जैसे पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम भी हैं।

सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शॉल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र, स्मृतिचिह्न और गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त महानुभावों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए संस्था एवं स्कूल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और सम्मान के लिए संस्था का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर श्री द्वारकादास कटकोरिया एवं उनके परिवार की ओर से संस्था के सचिव नारायणराव समर्थ और प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंगलाताई समर्थ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संजय लुंगे ने किया। संस्था के सचिव नारायणराव समर्थ ने प्रास्ताविक रखा, जबकि मुख्याध्यापिका श्रीमती सुवर्णा महाशब्दे ने उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। पुरस्कार प्राप्त महानुभावों का परिचय स्कूल की स्पीच एक्सपर्ट श्रीमती दुर्गा चेडे ने कराया।

कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य, विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने स्नेहभोज का आनंद लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सम्मानपूर्ण वातावरण बना रहा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.