Published On : Fri, Apr 28th, 2017

जेईई मेन रिजल्ट में नागपुर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Advertisement


नागपुर: 
आईआईटी, एनआईटी और देश के नामांकित इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई ) मेन्स का रिजल्ट गुरुवार को घोषित किया गया। इसमें रेसोनन्स के प्राज्ञ रस्तोगी ने ऑल इंडिया रैंकिंग में ४४वां रैंक हासिल कर शहर से प्रथम स्थान हासिल किया है। आईकैड और शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थी समीर पांडे ने 68 वां रैंक हासिल कर शहर से दूसरा स्थान हासिल किया है। आईआईटी होम्स के दुर्गेश अग्रवाल ने 124वां रैंक हासिल किया है।

अनुसूचित जाति से आईआईटी होम के अखिलेश गणेशकर ने छटवां, और हिमांशु भोयर ने 15वां रैंक हासिल किया। आईकैड के ही हर्ष डोलारे ने 312 गुणों के साथ 164 वां रैंक हासिल किया. आईआईटी होम की निलजा भेंडे ने 129 स्थान, पूजा माटे ने 3 हजार 801वां स्थान हासिल किया है. शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय के यशोदीप चिकटे को 218 गुण और शर्वरी हेड़ाऊ ने अनुसूचित जाति से 37वां स्थान पाया है।

आईआईटी,एनआईटी और देश के नामांकित इंजीनियरिंग महाविद्यालयीन प्रवेश के लिए 2 अप्रैल को लिखित परीक्षा, 8 और 9 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा ली गयी थी। नागपुर विभाग से लगभग 30 हजार विद्यार्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा दी थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.