Published On : Sat, Apr 8th, 2017

शनिवार और रविवार को जेईई मेन्स की ऑनलाइन परीक्षा

Advertisement


नागपुर:
जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (जेईई ) परीक्षा शनिवार 8 और रविवार 9 अप्रैल को आयोजित की गई है। नागपुर समेत देश के लगभग 112 शहरों में यह परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में नागपुर समेत विदर्भ और पड़ोसी राज्यों से करीब 20 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। । यह परीक्षा शनिवार सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। 2 अप्रैल को जेईई की ऑफलाइन परीक्षा ली गई थी। परीक्षा में अधिकतर न्यूमेरिकल आधारित प्रश्न पूछे गए थे। यही वजह है कि इस बार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का ध्यान न्यूमेरिकल पर ज्यादा होगा।

ऑफलाइन परीक्षा में विद्यार्थियों को सबसे कठिन गणित का विषय लगा था। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा देनेवाले विद्यार्थियों को इसका ध्यान रखना काफी आवश्यक होगा। ऑफलाइन परीक्षा देनेवाले विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्न तो आसान थे, मगर फिर भी परीक्षा में काफी समय लगा था। इसलिए समय बचाने पर भी विद्यार्थियों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.