Published On : Mon, Jul 12th, 2021

जेईई मेन- आज फॉर्म भरने का अंतिम मौका

Advertisement

नागपुर: जेईई मेन के चौथे चरण के लिए आवदेन करने की सोमवार को अंतिम तारीख है. एनटीए ने अंतिम चरण में आवेदन फॉर्म भरने के लिए 12 जुलाई तारीख तय की है. सिटी के लगभग सभी छात्रों ने आवेदन भर दिया है लेकिन कुछ छात्र आवेदन नहीं कर सके हैं. ऐसे छात्र आखिरी दिन आवेदन कर सकते हैं. तीसरे चरण की परीक्षा 20 से 25 जुलाई तक होनी है.

एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा. इसके बाद चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होनी है. अन्य जानकारी के लिए स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट को देख सकते हैं. जेईई मेन की परीक्षा के लिए जिले में 10 से ज्यादा सेंटर बनाए जाते हैं. इस बार भी ऑनलाइन सेंटर की लिस्ट जल्द जारी की जाएगी.

गाइडलाइन का होगा पालन
एनटीए द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि परीक्षा के समय एक छात्र से दूसरे छात्र के बीच छह फीट की दूरी होगी. हर कमरे के बाहर और अंदर सैनिटाइजर होगा. केंद्र पहुंचने पर छात्र के हाथ साबुन से धुलवाने होंगे. सभी को सेंटर पर मॉस्क और ग्लव्स दिए जाएंगे. बारकोड स्कैनर से एडमिट कार्ड स्कैन करना हो. असहज महसूस करने पर छात्र तुरंत अधिकारी को सूचित कर सकते हैं. इन सभी नियमों का पालन करना होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.