Published On : Tue, Mar 28th, 2017

जेईई की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित

Advertisement

JEE Main Exam
नागपुर: 
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मुख्य) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियंत्रित की जाती है। एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों में प्रवेश देने के लिए यह परीक्षा ली जाती है। इस बार यह दो भागों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 बी.ई ,बी टेक और बी.आर्क, बी.प्लानिंग के लिए जबकि पेपर 2 जेईई की मुख्य परीक्षा की तारीख बोर्ड द्वारा घोषित की गई है। ऑफलाइन परीक्षा 2 अप्रैल 2017 को होगी और ऑनलाइन परीक्षा 8 और 9 अप्रैल 2017 को ली जाएगी। पेपर 1 का परिणाम 27 अप्रैल 2017 को घोषित किया जाएगा।

1 दिसम्बर से लेकर 16 जनवरी 2017 तक आवेदन की प्रक्रिया की गई।

जेईई मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 14 मार्च 2017 को जारी किया जा चुका है। जेईई ऑफ लाइन मोड परीक्षा 2 अप्रैल 2017 वहीं ऑनलाइन मोड परीक्षा 8 और 9 अप्रैल 2017 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद आंसर शीट (उत्तर कुंजी)18 से 22 अप्रैल के बीच जारी की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड 27 अप्रैल 2017 को जेईई मेन (पेपर 1) के परिणाम घोषित करने के बाद जेईई मुख्य परीक्षा 2017 परामर्श जुलाई 2017 के पहले सप्ताह से शुरू करेगी। जेईई मेन के लिए अखिल भारतीय रैंक (पेपर 2 ) 27 मई को घोषित किया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.