Published On : Tue, Mar 28th, 2017

भाजपा प्रधान ३८ प्रभागों में भाजपा का ३७वां स्थापन दिन मनाने का निर्णय

Advertisement


नागपुर:
हर चुनाव में जीत का झंडी लहराने के बाज़ भाजपाइयों में जोशो उमंग देखने लायक है। ६ अप्रैल को पार्टी का ३७वां वर्षगांठ पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मनाया जाएगा। नागपुर पार्टी भी पीछे नहीं रहनेवाली। मनपा चुनावों में ३८ प्रभागों में पार्टी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निश्चय शहर भाजपा कार्यलय में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।

बैठक के दौरान यह जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष विधायक सुधाकर कोहले ने कहा कि जनता द्वारा मनपा चुनाव में विश्वास व्यक्त कर जबर्दस्त प्रतिसाद दिया है इसलिए इस स्थापना दिवस का उत्साह जनता के साथ मिलकर मनाने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है। प्रभाग में रहने वाले प्रमुख नागरिक,सामजिक संस्थाओं और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का आवाहन किया है।

बैठक में विधायक विकास कुंभारे,उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, सत्तापक्ष नेता सन्दीप जोशी, स्थाई समिति अध्यक्ष संदीप जाधव,महामंत्री किशोर पलांदुरकर,संगठन महामंत्री भोजराज डुम्बे, अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारधी,पूर्व महापौर प्रवीण दटके,मण्डल अध्यक्ष बंडू राऊत,प्रकाश भोयर,महेंद्र राऊत, संजय ठाकरे,दिलीप गौर,किशन गावंडे,जयप्रकाश गुप्ता,रमेश गिरहे के अलावा अन्य नगरसेवक भी उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.